{"_id":"68659295de194598960304c6","slug":"the-encroachment-was-removed-from-the-drain-now-the-municipality-will-collect-the-fine-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104508-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाले से हटवाया कब्जा, अब जुर्माना वसूलेगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाले से हटवाया कब्जा, अब जुर्माना वसूलेगी पालिका
विज्ञापन
बहेड़ी। नाले पर किए गए अतिक्रमण को तोडती जेसीबी मशीन
बहेड़ी। नैनीताल हाईवे किनारे बने नालों पर पक्के निर्माण को तोड़वाकर कब्जा हटवा लिया गया है। अब नगर पालिका इस पर कब्जा करने वाले व्यापारियों एवं लोगों से जुर्माना वसूलेगी। अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। जेसीबी से कब्जा हटाए जाने के दौरान अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को चेतावनी भी दी।
कस्बे में नैनीताल रोड हाईवे, नैनीताल रोड मेन बाजार, शेखूपुर रोड, नदेली रोड, कब्रिस्तान रोड समेत दर्जनों ऐसे मार्ग है, जिनको अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने चिह्नित किया है। इन मार्गों के किनारे बने नगर पालिका के नालों पर व्यापारियों और लोगों ने पक्के निर्माण कर कब्जा कर लिया था। वर्षों से पालिका प्रशासन इस पक्के निर्माण को ध्वस्त नहीं कर पा रहा था। अधिशासी अधिकारी ने बुधवार को यहां से कब्जा हटवाया।
इस बीच दुकानदारों ने उनसे बहस की तो उन्होंने ताकीद किया कि ध्वस्तीकरण के बाद दोबारा कब्जा या निर्माण किया तो उनके खिलाफ वह स्वयं फिर कार्रवाई करेंगी। फिलहाल नाले पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करने का जुर्माना प्रत्येक दुकानदार से वसूलने के आदेश टैक्स अधिकारी को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
पूरे कस्बे में चलेगा अभियान
अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने कहा कि कस्बे के प्रत्येक क्षेत्र में यह शिकायत मिल रही थी। इस कारण जल निकासी रुक जाती थी। इसके तहत कार्रवाई की गई है। उसके बाद पूरे नगर में अभियान चलेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद कस्बे के सुंदरीकरण के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।