फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dug-up road has been waterlogged for four days, causing problems in commuting.

Bareilly News: चार दिन से खोदी पड़ी सड़क पर जलभराव, आने-जाने में दिक्कत

Wed, 15 Oct 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The dug-up road has been waterlogged for four days, causing problems in commuting.
गोरालोकनाथपुर में रोड़ पर कींचड से लोग परेशान
मीरगंज। गांव गोरा लोकनाथपुर में ठेकेदार की लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चार दिन पहले ठेकेदार द्वारा सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया, जिससे गांव का पानी सड़क पर भर गया है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान बाबूराम कश्यप, प्रमोद शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, रमेश कश्यप, सुभाष आदि ग्रामीणों ने अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस काम में लगाए गए मजदूरों के जाने से कार्य रुक गया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed