फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The driver killed five bovine animals by crushing them with a truck

चालक ने ट्रक से कुचलकर मार डाले पांच गोवंशीय पशु

Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The driver killed five bovine animals by crushing them with a truck
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत के सामने कच्चे में ट्रक उतारकर रौंदा

फतेहगंज पूर्वी। हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत के सामने मंदिर के पास सड़क किनारे कच्चे में बैठे पांच गोवंशीय पशुओं को शनिवार सुबह एक ट्रक चालक ने कुचलकर मार डाला। सुबह लोगों ने गोवंश के शव देखे तो भीड़ जमा हो गई। पहले तो लोग इसे हादसा मानते रहे, लेकिन बाद में गोरक्षा संघ ने इसे हत्या बताकर हंगामा किया तो पास में लगे नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। उनमें एक चालक जानबूझकर ट्रक कच्चे उतारकर गोवंशीय पशुओं को चढ़ाता दिखा। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शनिवार सुबह जब लोग हाईवे पर स्थित हनुमानजी की मूर्ति के पास पूजा करने पहुंचे तो वहां पांच गोवंशीय पशुओं के शव पड़े देखे तो भीड़ इकट्ठी हो गई। गोरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस इसे हादसा बता रही थी तो गोरक्षा संघ के कार्यकर्ता कुचलकर हत्या करने की बात कह रहे थे। बाद में नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरे को देखा गया तो उसमें एक ट्रक रोड से नीचे उतारकर जानबूझकर हनुमान मंदिर गेट पर कच्चे में बैठे पांच गोवंशीय पशुओं को जानबूझकर कुचलकर हत्या करते दिखाई दिया। इसके बाद ट्रक शाहजहांपुर की तरफ चला गया। सीसीटीवी कैमरे के अनुसार घटना रात साढ़े तीन बजे की है। इस पर लोग भड़क गए। उनकी काफी देर तक पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में तहसीलदार विनोद कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने और पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस दौरान गोरक्षा संघ के मंडल अध्यक्ष अजीत शर्मा, विनोद राठौर, संदीप शर्मा, सुभाष यादव, गोपाल यादव, नारायण देव पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed