फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dream of self-employment is dying at the doorstep of banks

Bareilly News: बैंकों की दहलीज पर दम तोड़ रहा स्वरोजगार का ख्वाब

Mon, 26 May 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The dream of self-employment is dying at the doorstep of banks
बरेली। सरकार चाहती है कि हर युवा स्वरोजगार की राह पर चलकर आत्मनिर्भर बने, पर बैंक इसमें रोड़ा अटका रहे हैं। प्रदेशभर में सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों की स्थापना के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत 10-20 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। नए उद्योग लगाने की कोशिश में जुटे युवाओं को बैंक ऋण देने में आनाकानी कर रहे है। महीनों तक फाइलें बैंकों में धूल फांक रही हैं। इसके बाद उन्हें अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 में मध्यम उद्यम लगाने के लिए 246 लोगाें को ऋण दिए गए थे, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में मात्र 216 लोगों को ऋण मिल पाया। संवाद
विज्ञापन

अपनी जमीन नहीं होने से निरस्त कर दी फाइल


केस 1

सीबीगंज के आदर्श कुमार ने बताया कि उन्होंने रेडिमेड कपड़े और काज-बटन का कारखाना लगाने के लिए 10 लाख रुपये का ऋण लेने के लिए छह माह पहले एक सरकारी बैंक में आवेदन किया था। सभी दस्तावेज पूरे थे। कई माह बैंक के चक्कर लगाए, लेकिन अपनी जमीन नहीं होने की वजह से आवेदन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन



सालभर बाद निरस्त कर दी फाइल
केस 2

बांस मंडी के पास रहने वाले रिषभ ने बताया कि उन्होंने फर्नीचर का काम शुरू करने के लिए 20 लाख रुपये ऋण का आवेदन किया था, पर सालभर बीत जाने के बाद भी उन्हें ऋण नहीं मिला। बैंक जाकर पूछा तो उन्होंने पात्र न होने का दावा करते हुए फाइल को निरस्त कर दिया। अब वह प्राइवेट बैंक के चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बैंक में उन्हीं लोगों की फाइल निरस्त की जाती है, जो लोन लेने के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। - वीके अरोरा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed