फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The doctor tried to rape a girl admitted in the hospital

Bareilly News: अस्पताल में भर्ती युवती से डॉक्टर ने की दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 13 Jul 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
The doctor tried to rape a girl admitted in the hospital
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती युवती से दूसरे समुदाय के डॉक्टर ने छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती के भाई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंचे एक संगठन के पदाधिकारियों ने हंगामा किया तो पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी बीमार बहन को इलाज कराने के लिए 10 जुलाई को पीरबहोड़ा स्थित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया था। वह 11 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी कराकर बहन को घर ले गए। घर पहुंचने पर बहन ने बताया कि इलाज के दौरान डॉ. नईम ने उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध जताया तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो वह धमकी देकर भाग गया। डर की वजह से उस वक्त युवती ने इस बारे में नहीं बताया। युवती के भाई ने डॉ. नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना एक संगठन के कार्यकर्ताओं को दे दी। शुक्रवार की रात में ही संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। तब पुलिस ने रात में ही डॉ. नईम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने खुद को निर्दोष बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed