फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The discussions come Jayra 'Cirque' rating increased

जायरा के चर्चा में आते ही  ‘दंगल’ की रेटिंग बढ़ी

Thu, 19 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 19 Jan 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
The discussions come Jayra 'Cirque' rating increased
The discussions come Jayra 'Cirque' rating increased - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कश्मीर में कट्टरपंथियों के निशाने पर आई छात्रा जायरा वसीम इन दिनों चर्चा में है। जायरा ने फिल्म ‘दंगल’ में लड़के से कुश्ती लड़ी है। अब अलगाववादियों ने इस लड़की को अपने निशाने पर ले लिया है। इस घटनाक्रम के बाद अभिनेता आमिर खान ने जायरा को अपना रॉल मॉडल बता दिया, इससे सिनेमा हालों में चल रही फिल्म हिट हो गई और दो दिन में दर्शक अचानक बढ़ गए। एडवांस बुकिंग के मद्देनजर शहर में यह फिल्म अभी पांच दिन और चलेगी। 
विज्ञापन

पिछले माह 24 दिसंबर को रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ शहर में चार स्क्रीन पर प्रदर्शित हुई और हर दिन 39 शो हुए। शुरुआती दौर में लोगों ने इसे पसंद किया, ‘म्हारी छोरी किसी छोरे से कम है के’ जैसे संवाद हिट हो गए। अब अचानक कश्मीरी अलगाववादियों ने फिल्मों में अभिनय करने वाली जायरा वसीम को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुस्लिम लड़कियां इस तरह न करें। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी कम कपड़े पहनकर खेलने पर निशाने पर रही थी।
विज्ञापन

जायरा पर शुुरू हुए विवाद के बाद अभिनेता आमिर खान उसके समर्थन में जुट गए और विभिन्न संगठनों ने जायरा की हिमायत शुरू कर दी। इससे स्कूली बच्चों में फिल्म के प्रति क्रेज बढ़ा और पिछले दो दिनों में फिल्म के दर्शक अचानक बढ़ गए। बता दें कि हाल ही में जायरा की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आया, जिसमें उन्होंने 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘ दंगल में कुश्ती लड़ने का अभिनय करने वाली जायरा वसीम को स्कूल के बच्चे और आम दर्शक देखना चाहते हैं। कई स्कूलों ने बच्चों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अवधि भी बढ़ा दी है।’ 

- एसएन शर्मा, प्रबंधक प्रसाद सिनेमा

कौन है जायरा
- 23 अक्टूबर 2000 को जन्मीं जायरा कश्मीर की रहने वाली हैं।
- वे टाटा स्काई, नोकिया लूमिया समेत कई ऐड में नजर आ चुकी हैं।
- ‘दंगल’ से मिली लोकप्रियता के बाद जायरा अब आमिर खान प्रोड्क्शन्स की फिल्म ‘सीक्रेट  सुपरस्टार’ में दिखेंगी, यह फिल्म चार अगस्त, 2017 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed