फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The deer died after being attacked by dogs and not getting treatment

Bareilly News: कुत्तों ने किया हमला, उपचार न मिलने पर हिरन ने तोड़ा दम

Sat, 17 May 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The deer died after being attacked by dogs and not getting treatment
नवाबगंज फोटो 3 घटना की जानकारी देते औरंगाबाद के ग्रामीण
नवाबगंज। औरंगाबाद गांव के जंगल में हिरन पर कुत्तों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से हिरन को बचा लिया। घायल हिरन की सूचना विभाग को दी, लेकिन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे घायल हिरन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर औरंगाबाद गांव के जंगल में कुत्तों के झुंड ने हिरन पर हमला कर दिया। हिरन अपनी जान बचाने के लिए गांव में घुस आई। ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाकर घायल हिरन का प्राथमिक स्तर पर इलाज किया। सूचना के तीन घंटे बाद वन टीम पहुंची, तब तक हिरन ने दम तोड़ दिया। वन कर्मी हिरन को अपने साथ ले गए। इधर, वन रक्षक शिवम जौहरी ने बताया कि टीम जब तक पहुंची तब तक हिरन की मौत हो गई। घटना की जानकारी अधिकारी को दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed