{"_id":"681a7d10d4c915210104b88d","slug":"the-deed-was-not-done-on-the-scheduled-date-the-woman-was-attacked-when-she-protested-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104196-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तय तिथि पर नहीं कराया बैनामा, विरोध पर महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तय तिथि पर नहीं कराया बैनामा, विरोध पर महिला पर किया हमला
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक भूखंड स्वामी ने गांव की महिला के नाम इकरारनामा कराया। तय तिथि पर बैनामा करने से मुकर गया और दूसरे ग्राहक को जमीन बेच दी। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। आईजी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोजीपुरा के गांव घंघोरा घंघोरी निवासी रफीक ने गांव की ही मुस्कान के नाम 30 नवंबर 2022 को सब रजिस्ट्रार द्वितीय बरेली के यहां इकरारनामा कराया था, लेकिन आरोपी ने 30 नवंबर 2023 तक जमीन का बैनामा न कराकर छह ग्राहकों को बेच दी। मुस्कान को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि 14 अप्रैल को रफीक ने तीन परिजनों की मदद से मुस्कान के घर पर घुसकर उसे पीटा।
पीड़िता भोजीपुरा थाने पर गई तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और टहलाती रही। आखिर में मुस्कान ने आईजी को शिकायती पत्र सौंपा। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर रफीक, अलीम, नदीम व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद