फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The decisions of the meeting are captured in the files, the townspeople are facing problems.

Bareilly News: बैठक के फैसले फाइलों में कैद, परेशानी झेल रहे शहरी

Tue, 03 Dec 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Dec 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
The decisions of the meeting are captured in the files, the townspeople are facing problems.
बरेली। कार्यकारिणी हो या बोर्ड, नगर निगम की इन बैठकों में फैसले तो कई होते हैं मगर इनमें से अधिकांश धरातल पर नहीं उतर पाते। इस वजह से शहर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही। सड़कों पर कब्जा करके कारोबार हो रहा है। साफ-सफाई का हाल भी बुरा है। गड्ढों की वजह से चलना मुश्किल है। पेयजल सहित अन्य परेशानियों से आम लोग रोज जूझ रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे।
विज्ञापन

सेटेलाइट पर बने होटलों के संचालकों ने नाले पर कब्जा कर रखा है। मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी व अतिक्रमण प्रभारी संयुक्त निरीक्षक को 30 दिन में अतिक्रमण हटाकर नाला सफाई कराने के निर्देश दिए थे। अब तक यहां नाले चोक हैं। कोहाड़ापीर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पीछे शाहबाद प्राथमिक विद्यालय के बराबर में नगर निगम की बहुमूल्य भूमि पर लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

रविवार और बृहस्पतिवार को लगने वाले अवैध बाजार पर भी रोक नहीं लगी है। यही नहीं लोकसभा चुनाव से पहले स्वीकृत निर्माण कार्याें के वर्कऑर्डर जारी कर कार्याें को पूरा करने की रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद भी अभी तक 30-30 लाख के कई कार्य लंबित पड़े हैं, जिनके वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं, उनका काम शुरू नहीं हुआ तो कई जगह सड़क अधूरी पड़ी है। इसको लेकर कई बार दिशा निर्देश के बाद भी काम पूरे नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की 24 सितंबर को हुई सामान्य बोर्ड की बैठक में अतिक्रमण टीम के टिंकू व विवेक को तत्काल हटाए जाने और नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसमें टिंकू को हटाया गया, लेकिन अतिक्रमण निरीक्षक अभी तक टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

वार्ड एक में मुन्ना कबाड़ी की ओर से सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा करके कबाड़ का सामान भर देने और अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला करने का मुद्दा कार्यकारिणी में उठा था। बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था कि कब्जा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सार्वजनिक शौचालय को कब्जामुक्त कराया जाए। इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए, उनका संज्ञान न लेना गंभीर है। इसको दिखवाकर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। शासन को भी रिपोर्ट भेजेंगे। - उमेश गौतम, महापौर


बैठकों में मंजूर होने वाले प्रस्तावों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब तक कितने फैसलों पर काम पूरा हो चुका है। इसकी सूची बनाकर दिखवाएंगे। जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी करेंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed