फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The death of the son in law by current , father in law and Mistry scorched

करंट से दामाद की मौत, ससुर और मिस्त्री झुलसे

Mon, 15 Feb 2016 01:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। नगर में रविवार दोपहर हैंडपंप लगाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से छू जाने से ससुराल आए दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। ससुर और नल लगाकर रहा मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गए। दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती लोहिया नगर निवासी रियाजुद्दीन के घर में हैंडपंप उखाड़कर दूसरी जगह लगाया जा रहा था। वार्ड सात निवासी मिस्त्री अब्दुल सईद हैंडपंप लगा रहा था। इसे लगाने में रियाजुद्दीन अंसारी के साथ उनके दामाद बदायूं के थाना मूसाझाग के गांव मचलई निवासी मैनुद्दीन अंसारी भी मिस्त्री की मदद कर रहे थे। रियाजुद्दीन के घर के ऊपर अलीगंज विद्युत सब स्टेशन से आ रही 11 हजार केवीए की लाइन गुजर रही है। अनजाने में हैंडपंप का पाइप अचानक इस लाइन से टच हो गया। इससे करंट लगते ही मैनुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रियाजुद्दीन और अब्दुल सईद गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ लग गई । एंबुलेंस से दोनो झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

 
छह महीने में छूट गया बीवी का साथ
रियाजुद्दीन के तीन लड़के, सात लड़कियां हैं। सीमा चौथे नंबर की बेटी है। सीमा का निकाह छह माह पूर्व मैनुद्दीन से हुआ था। सीमा बुधवार को पति के साथ मायके आई थी। रविवार को उसे ससुराल जाना था। इसी दौरान हादसा हो गया। सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर से मैनुद्दीन के घर में भी कोहराम मच गया, परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा मांगा
हादसे के बाद जिला योजना समिति के सदस्य गुलजार हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे कई जिंदगी खतरे में हैं। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी देकर अवगत कराया पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल राकेश कुमार सक्सेना ने कहा हादसा दैवीय आपदा का नहीं बल्कि मानवीय चूक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed