फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dead body was thrown in Ramganga after killing the woman on the birth of a daughter

बेटी पैदा होने पर महिला की हत्या करके रामगंगा में बहा दिया शव

Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown in Ramganga after killing the woman on the birth of a daughter
मौके पर जांच करती पुलिस और आसपास के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मां ने पति समेत पांच के खिलाफ थाना भमोरा में लिखाई रिपोर्ट
विज्ञापन

गोताखोरों को लगाकर पुलिस दिन भर रामगंगा में तलाशती रही शव

भमोरा। झिंझरी गांव में कमलेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उनका कहना है कि आरोपियों ने कमलेश की हत्या के बाद शव रामगंगा में बहा दिया। देर शाम तक पुलिस रामगंगा में शव की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव मंझा निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि एक साल पहले बेटी कमलेश की शादी झिंझरी गांव के यशपाल से की थी। आठ दिन पहले कमलेश ने एक पुत्री को जन्म दिया था। तभी से पति यशपाल, सास सवित्री देवी, ससुर रामपाल और ननद लज्जावती खुश नहीं थे। वह उसके साथ मारपीट कर रहे थे। साथ ही दहेज की मांग करते थे। सोमवार को भी पति ने उसके साथ झगड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आठ दिन पहले कमलेश ने बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद से ही ससुराल वाले उसका ज्यादा उत्पीड़न करने लगे थे। देर शाम आरोपियों ने कमलेश की हत्या कर दी और शव ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर रामगंगा ले जाकर नदी में बहा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी शव बहाकर फरार गए। इसके बाद पुलिस ने गोताखोर बुलाकर शव की तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चला। मंगलवार को भी पुलिस नदी में शव की तलाश कराती रही। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या कर शव गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आसपास के जिलों को भी दी गई सूचना

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि रामगंगा में इन दिनों जलस्तर बढ़ गया है। यह भी संभव है कि शव यहां से बहकर दूसरे जिले की सीमा में पहुंच गया हो। इसके चलते जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से दूसरे जिलों को भी सूचना कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed