फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dead body of an infected deceased lay outside the hospital for hours

घंटों अस्पताल के बाहर पड़ा रहा संक्रमित मृतक का शव

Mon, 05 Oct 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
The dead body of an infected deceased lay outside the hospital for hours
अस्पताल के बाहर रखा शव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बिलखते रहे परिजन, सुनवाई न होने पर वीडियो वायरल कर सीएमओ से लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
बरेली। संक्रमित के इलाज के नाम पर लाखों रुपये का बिल बनाकर परिजन से वसूली के बाद भी शव को अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया। यह घटना रविवार को डीडीपुरम स्थित अस्पताल में संक्रमित की मौत के बाद हुई। घंटे भर तक इंतजार करने के बाद भी जब अस्पताल का कोई कर्मचारी शव को एंबुलेंस में रखने को तैयार नहीं हुआ तो परिवार वालों ने इसका वीडियो वायरल कर सीएमओ से मदद की गुहार लगाई।

रविवार को चाहबाई निवासी 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। वह डीडीपुरम स्थित एक पेड कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती थे। वायरल वीडियो में परिवार ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों ने एंबुलेंस में रखने से इनकार कर शव को अस्पताल के बाहर गैलरी में लाकर रख दिया। करीब घंटे भर तक वह अस्पताल प्रशासन से गुहार लगाते रहे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने वीडियो बनाया और स्वास्थ्य विभाग के ग्रुप समेत अन्य अफसरों को भेज दिया। इसके बाद अफसरों ने सख्ती दिखाई तो अस्पताल प्रशासन ने शव को अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचवाया। परिवार वालों के मुताबिक सुबह मौत होने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे शव उनको सौंपा गया। करीब चार लाख रुपये का भुगतान करने के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने उन लोगों से खराब व्यवहार किया है, वे शासन में इसकी शिकायत करके कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed