{"_id":"6959887c055aabc50405d348","slug":"the-currents-played-a-heavy-role-inspector-premnagar-line-present-bareilly-news-c-4-vns1074-799617-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धाराओं में खेल पड़ा भारी, इंस्पेक्टर प्रेमनगर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धाराओं में खेल पड़ा भारी, इंस्पेक्टर प्रेमनगर लाइन हाजिर
विज्ञापन
सीओ प्रथम की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई, सुरेंद्र सिंह को मिला प्रभार
बरेली। महिला साइकोलॉजिस्ट के घर में घुसकर दिन दहाड़े मोबाइल फोन लूट की वारदात को कई दिन दबाए रहने, बाद में छिनैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने व अपराध नियंत्रण में फेल इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजबली को एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया। दि डेन कैफे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई मारपीट के मामले में भी उनकी लापरवाही सामने आई थी। उनके स्थान पर यूपी 112 में तैनात इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को थाने का चार्ज दिया गया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी आवास विकास कॉलोनी निवासी साइकोलॉजिस्ट रेनू के घर में घुसकर 22 दिसंबर को एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन लूट लिया था। चार दिन के बाद प्रेमनगर पुलिस ने छिनैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद 28 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ कैफे में जन्मदिन मना रहीं छात्राओं को लेकर बवाल हो गया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कैफे में तोड़फोड़ कर दी थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों मामलों में सीओ प्रथम आशुतोष शिवम से जांच कराई तो राजबली की लापरवाही सामने आई। सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने राजबली को लाइन हाजिर कर दिया है। संवाद