{"_id":"68bb4f88fbf9b843390e59d7","slug":"the-crime-scene-changed-in-52-hours-even-forensic-experts-were-empty-handed-bareilly-news-c-4-vns1074-719773-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 52 घंटे में बदल गया क्राइम सीन, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हाथ भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 52 घंटे में बदल गया क्राइम सीन, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हाथ भी खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की दीवार पर तीन स्थानों पर गोली के निशान, दो पिस्टल जांच के लिए भेजी गईं
बरेली। जीआरपी थाने में फायरिंग मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट के हाथ भी कोई खास सुराग नहीं लगा। कितने राउंड फायरिंग हुई, इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल सका है। थाने की दीवारों पर तीन स्थानों पर गोली के निशान मिले हैं। ऐसे में अफसरों का दो गोली चलने का दावा संदेह पैदा कर रहा है।
जीआरपी थाने में फायरिंग मंगलवार रात 10 बजे हुई थी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच के लिए बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे पहुंचे। इस दौरान क्राइम सीन पूरी तरह बदल चुका था। बृहस्पतिवार रात सीओ जीआरपी एके वर्मा मीडिया के सवालों से कन्नी काटते दिखे। दो दिन तक घटना को दबाए रखने को लेकर भी कुछ नहीं बता सके। सीओ ने बताया कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। घटनाक्रम के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों से भी अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। प्रथम दृष्टया जो तथ्य सामने आए हैं, उनके बारे में पहले ही बताया जा चुका है। दो से ज्यादा राउंड फायरिंग की बात अब तक यह पुष्ट नहीं हुई है। संवाद