फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The court summoned a report from Bithri police, and officers are sure to be in trouble.

Bareilly News: कोर्ट ने बिथरी पुलिस से तलब की रिपोर्ट, अफसरों की गर्दन फंसनी तय

Mon, 22 Sep 2025 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The court summoned a report from Bithri police, and officers are sure to be in trouble.
बरेली। आरटीआई कार्यकर्ता विनोद जोशी को सही सूचना देने के बजाय बिथरी थाने में उनके खिलाफ दी गई तहरीर अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अफसरों के ही गले की फांस बन गई है। मामले में कोर्ट ने पुलिस से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

आरटीआई संघ के जिलाध्यक्ष विनोद जोशी ने पिछले दिनों बीडीए से करीब 1.47 करोड़ से ज्यादा रकम निजी आर्किटेक्ट को दिए जाने के बारे में जानकारी मांगी थी। बीडीए ने रुपये देने की बात तो स्वीकार की, लेकिन भुगतान किन कामों के बदले किया गया, यह जानकारी छिपा ली। फिर उन्हें बीडीए कार्यालय बुलाया गया। विनोद ने वादाखिलाफी का आरोप लगाकर संबंधित सवाल-जवाब को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन

बीडीए के अधिकारियों ने तहरीर देकर विनोद जोशी पर रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध बिथरी थाना प्रभारी से किया। जवाब में विनोद जोशी ने भी तहरीर दे दी। कार्यकर्ता ने कार्रवाई न होने पर सीजेएम कोर्ट में मुकदमे के लिए अर्जी लगा दी। अब कोर्ट ने बिथरी थाना प्रभारी से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि वित्तीय अनियमितता की स्थिति में बीडीए के अफसरों की दर्जन फंस सकती है। विनोद ने बीडीए उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव समेत कई लोगों को पक्षकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed