फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The corporation team arrived with a map from the year 1920 and stopped the construction of the workshop wall.

Bareilly News: वर्ष 1920 का नक्शा लेकर पहुंची निगम की टीम, वर्कशॉप की दीवार का निर्माण रुकवाया

Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 09 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The corporation team arrived with a map from the year 1920 and stopped the construction of the workshop wall.
बरेली नगर निगम ने वर्ष 1920 के नक्शे के आधार पर शुक्रवार को रोडवेज के वर्कशॉप की दीवार का निर्माण रुकवा दिया। रोडवेज पर नगर निगम की 18 फुट भूमि पर कब्जा करके करने का आरोप भी लगाया। मौके पर काफी देर तक तनातनी और हंगामे जैसे हालात रहे। टीम में शामिल कुछ लोगों ने रोडवेज के अधिकारियों को गालियां भी दीं। बाद में बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त संजीव मौर्य से मुलाकात की।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र में ईसाइयों की पुलिया से कटरा चांद खां जाने वाले रास्ते पर सिंधु नगर कॉलोनी के सामने रोडवेज वर्कशॉप की जर्जर दीवार बुधवार सुबह सात बजे ढह गई थी। रोडवेज ने बृहस्पतिवार से दीवार का फिर निर्माण शुरू कराया तो शुक्रवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई और काम रुकवा दिया। नगर निगम का ड्राफ्टमैन रविंद्र कुमार वर्ष 1920 का नक्शा लेकर पहुंचा। उसके साथ जेई और एई भी थे। मौके पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव मौर्य और निर्माण विभाग के अभियंता भी आ गए। रोडवेज की ओर से सफाई दी गई कि वर्ष 1948 में वर्कशॉप का निर्माण नियमानुसार कराया गया है। रोडवेज को 1920 के नक्शे से सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर तकरार होने लगी। नगर निगम की टीम ने रोड की पैमाइश की और बताया कि दीवार के एक ओर 60 और दूसरी ओर 42 फुट रोड है। ऐसे में रोडवेज ने नगर निगम की 18 फुट जमीन पर कब्जा किया है। रोडवेज के अधिकारियों ने विरोध किया तो टीम में शामिल लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद रोडवेज के अधिकारी मौके से चले गए। ड्राफ्टमैन रविंद्र ने बताया कि उसकी टीम में शामिल लोगों ने अभद्रता नहीं की। कुछ अन्य लोग थे, जिन्होंने रोडवेज के अधिकारियों को गालियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वर्कशॉप का निर्माण नियमानुसार हुआ है। शुक्रवार को नगर निगम ने दीवार का निर्माण रुकवा दिया। इस संबंध में मैंने नगर आयुक्त से मुलाकात कर उनको पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। जमीन नगर निगम की नहीं, बल्कि रोडवेज की ही है। - संजीव श्रीवास्तव, एआरएम बरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed