फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The corporation has increased the rent of 1400 properties, bills will be received next month

Bareilly News: निगम ने 1400 परिसंपत्तियों का बढ़ाया किराया, अगले महीने मिलेंगे बिल

Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
The corporation has increased the rent of 1400 properties, bills will be received next month
बरेली। नगर निगम ने अपनी 1400 आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का किराया सर्किल रेट के आधार पर दस से तीस गुना तक बढ़ा दिया है। किरायेदार इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन नगर निगम अडिग है। नगर निगम के कर्मचारी दो माह से सर्वे कर रहे हैं, जो अब अंतिम दौर में है। अगले माह से किरायेदारों को बढ़े किराये के बिल मिलने लगेंगे।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, नगर निगम को परिसंपत्तियों के किराये से प्रतिवर्ष करीब दो करोड़ रुपये की आय होती है। किराये में बढ़ोतरी के बाद इसके दस करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। बढ़े हुए किराये की वसूली अप्रैल 2025 से होगी। इसके लिए किरायेदारों के पास बिल भेजे जाएंगे। अभी तक नगर निगम बिल नहीं भेजता था। सिर्फ रजिस्टर में लिखी दर के आधार पर वसूली होती थी। अब बिल बनाने के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित कराया गया है। उप नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी ने बताया कि पार्षदों ने 28 अप्रैल 2024 को हुई सदन की बैठक में सर्किल रेट के आधार पर किराया तय करने का प्रस्ताव पारित किया था। उसी के आधार पर दरें तय की जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed