फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The constable told the daughter that the father reached the railway track to die after hearing

कांस्टेबल बेटी से कहासुनी होने पर जान देने रेलवे ट्रैक पर पहुंचा पिता

Fri, 07 Aug 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
The constable told the daughter that the father reached the railway track to die after hearing
अपराध - फोटो : अमर उजाला
बरेली। सिपाही बेटी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति नाराज होकर आत्महत्या करने के लिए मढ़ीनाथ पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। ट्रैक पर ट्रेन आती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पास ही खड़ी पीआरवी के सिपाही दौड़कर पहुंचे और उसे खींचकर ट्रैक से हटाया। बाद में समझाकर घर छोड़ आए।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र में मढ़ीनाथ पुलिया पर बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति अचानक रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गाय। कुछ ही देर में रामपुर की तरफ से ट्रेन आती दिखने के बाद भी व्यक्ति के ट्रैक से न हटने पर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर उसे हटाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हटा। इसी बीच पास ही खड़ी पीआरवी-220 के सिपाही भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। एक सिपाही ने तुरंत पुलिया पर चढ़कर व्यक्ति को ट्रैक से हटाया और नीचे लेकर आया। ऐसा कदम उठाने का कारण पूछने पर व्यक्ति रोने लगा। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी एक बेटी पुलिस में कांस्टेबल है तो दूसरी बेटी सीआरपीएफ में है। गुरुवार सुबह सिपाही बेटी से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर से निकल आए। परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया। समझाने के बाद पीआरवी पर तैनात सिपाही व्यक्ति को उसके घर तक छोड़ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed