फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of workers is bad due to the economic policies of the government: Mukesh

सरकार की आर्थिक नीतियों से मजदूरों की स्थिति खराब : मुकेश

Fri, 02 May 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of workers is bad due to the economic policies of the government: Mukesh
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आंबेडकर पार्क में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

बरेली। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आंबेडकर पार्क में आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक संगठनों के लोग जुटे। फेडरेशन के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों से मजदूरों और कर्मचारियों की स्थिति खराब हुई है। महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि श्रम ब्यूरो के हाल में जारी आकड़ों के अनुसार केवल 17 प्रतिशत भारतीय श्रमिक संगठित क्षेत्र में शेष हैं और 83 प्रतिशत असंगठित क्षेत्र में हैं। उप महामंत्री गीता शांत ने कहा के ठेका प्रथा निजीकरण की देन है, आगामी 20 मई की देशव्यापी हड़ताल इस व्यवस्था के खिलाफ होने जा रही है। उपाध्यक्ष ध्यानचंद्र मौर्य ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों व श्रमिकों की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर हो रही है। कार्यक्रम का संचालन ललित चौधरी ने किया। इस दौरान पीके महेश्वरी, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्रा, सलीम अहमद, अमीर खा, टीडी भास्कर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed