फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of the girl deteriorated in police custody in bareilly

Bareilly News: प्रेमी के साथ थाने पहुंची प्रेमिका, अचानक बिगड़ गई हालत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 26 Oct 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Oct 2024 04:18 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में प्रेमी के साथ गई लड़की शुक्रवार को खुद ही थाने पहुंच गई। यहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
The condition of the girl deteriorated in police custody in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ गई लड़की शुक्रवार को खुद ही थाने पहुंच गई। महिला हेल्प डेस्क पर बैठी लड़की अचानक से बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की का पड़ोस के गांव के लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिजनों ने उसकी दूसरी जगह शादी करा दी। कुछ दिन बाद ही लड़की पति को छोड़कर मायके चली आई। बीते दिनों वह प्रेमी के साथ चली गई थी। पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पकड़कर उसे कोर्ट में पेश किया तो लड़की ने प्रेमी के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बेहोश हुई लड़की 
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बीते दिनों लड़की फिर प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को खुद ही प्रेमी-प्रेमिका थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शाम के समय लड़की बेहोश हो गई। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि सीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

भूखे-प्यासे दो दिन छुपे रहे
बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका भूखे-प्यासे दो दिनों तक गन्ने के खेत में छुपे रहे। भूखा रहने की वजह से ही लड़की की हालत बिगड़ गई। वहीं, दोनों के थाने पहुंचे की जानकारी पर परिजन भी पहुंचे थे। लड़की की मां की हालत बिगड़ने पर उनका भी उपचार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed