फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The coil was removed after the death of the woman in Vinayak Hospital

विनायक अस्पताल में महिला की मौत के बाद निकाल लिए कुंडल

Mon, 31 May 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The coil was removed after the death of the woman in Vinayak Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

थाना किला में अस्पताल मैनेजर और दो नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

बेटे का आरोप, शिकायत करने पर धक्के देकर निकाल दिया अस्पताल से

बरेली। कुछ ही दिन पहले एक मरीज से अनाप-शनाप बिल की वसूली को लेकर चर्चा में आए विनायक अस्पताल के प्रबंधन पर अब एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद सोने के कुंडल चुरा लेने का आरोप लगा है। उझानी के परिवार ने अस्पताल के मैनेजर और दो नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। महिला के बेटे का आरोप है कि उसने कुंडल चोरी होने की शिकायत की तो अस्पताल स्टाफ ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।
उझानी (बदायूं) के गांव हजरतगंज निवासी राजगुरु तोमर ने एफआईआर लिखाई है कि उन्होंने अपनी मां को आठ मई की रात 12 बजे के बाद विनायक अस्पताल में भर्ती कराया था। वह कोरोना संक्रमित थीं और उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। दस मई की सुबह 7.50 बजे राहुल नाम के व्यक्ति ने खुद को आईसीयू का नर्सिंग स्टाफ बताकर उन्हें फोन पर उनकी मां की मौत की सूचना दी। राहुल ने उन्हें यह भी बताया कि उनकी मां के कुंडल निकाल तनु नाम की कर्मचारी को दे दिए हैं लेकिन जब वह आईसीयू पहुंचे तो उनकी मां के कानों से कुंडल गायब थे।
विज्ञापन

राजगुरु के मुताबिक उन्होंने राहुल और तनु से कुंडल मांगे तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इस पर मैनेजर दीपक से शिकायत की तो उनके साथ बदसलूकी कर उन्हें धक्के देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वह फोन पर किला पुलिस को घटना की सूचना देकर अंतिम संस्कार करने चले गए। उन्होंने अस्पताल में भी फोन किया और दस दिन के अंदर कुंडल वापस करने को कहा लेकिन कुंडल वापस नहीं किए गए। रविवार को उन्होंने थाना किला में तहरीर दी तो नर्सिंग स्टाफ राहुल, तनु और मैनेजर दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के हर दिन 50 हजार

राजगुरु का कहना है कि मां दो दिन अस्पताल के आईसीयू में रहीं तो उनसे प्रतिदिन 50 हजार रुपये के हिसाब से एक लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा जांच और दवाओं के लिए 45 हजार रुपये लिए गए।

विधायक ने निधि से दिए थे 25 लाख

विनायक अस्पताल के खिलाफ लगातार मरीजों से अवैध वसूली की खबरें आने के बावजूद पिछले दिनों जिले के एक विधायक ने अपनी निधि से उसे 25 लाख रुपये दिए थे। इस रकम से अस्पताल में क्या हुआ, इसका भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed