{"_id":"6acaabb9fd1bb77f1e0382f1","slug":"the-citys-traffic-arrangements-will-be-altered-on-the-13th-bareilly-news-c-4-bly1015-985506-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 13 को बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 13 को बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
बरेली। 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कार्यक्रम की वजह से जनता को परेशानी न हो, इसके लिए एसपी यातायात अकमल खान ने यातायात डायवर्जन और एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी।
इस दौरान परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। पुराने बस अड्डे से बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड से चलेंगी। दिल्ली और रामपुर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए भमोरा तक जा सकेंगे। नैनीताल और पीलीभीत रोड से बदायूं जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से गुजरेंगे।
भारी वाहनों के लिए विशेष मार्ग
दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर गुजरेंगे। बदायूं से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
बसों और स्कूल बसों के लिए निर्देश
दिल्ली, रामपुर और पीलीभीत से बरेली आने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड तक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से पहुंचेंगी। बरेली से बदायूं जाने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहा, फतेहगंज पूर्वी, बुखारा मोड़ और देवचारा होते हुए जाएंगी। शाहजहांपुर और लखनऊ से आने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी। कार्यक्रम के दौरान चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, पटेल चौक और गांधी उद्यान की तरफ स्कूल बसों का आवागमन सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित रहेगा।