फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly got the hosting of swimming event for the first time

Sports News: बरेली को पहली बार मिली तैराकी की मेजबानी, स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में होगी प्रतियोगिता

Thu, 30 Jan 2025 11:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 11:10 AM IST
सार

बरेली में पांच से आठ मार्च तक स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Bareilly got the hosting of swimming event for the first time
स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल निदेशालय की ओर से संचालित क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बरेली को पहली बार तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पांच से आठ मार्च तक स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


सत्र 2024-25 के लिए 12 और 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेलों में जिला, मंडल व प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथियां जारी हुई हैं। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम तरणताल में पांच व छह मार्च को बालक (12 वर्ष आयुवर्ग) और सात व आठ मार्च को बालिका (12 वर्ष आयुवर्ग) के मुकाबले होंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए बालक वर्ग के जिला स्तरीय चयन 20 फरवरी को और मंडल स्तर के चयन 27 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बालिका वर्ग में जिला स्तर के चयन 22 फरवरी को और मंडल स्तर के चयन एक मार्च को होंगे। प्रतियोगिता में चुने हुए खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में अप्रैल के महीने में 15 दिन का तैराकी कैंप भी आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन अनिवार्य 
आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश पाने के इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र को स्पष्ट रूप से भरने के बाद संबंधित क्षेत्रीय खेल अधिकारी की ओर से ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।  

फिजिकल फिटनेस टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक जरूरी 
छात्रावास में प्रवेश के लिए आयोजित चयन ट्रायल्स में फिजिकल फिटनेस टेस्ट 50 अंकों का होगा, जिसमें शटल रन (6x10) मी, 100 मी. दौड़, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मी. दौड़ और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप शामिल हैं। प्रत्येक टेस्ट 10 अंकों का होगा। अगले चरण में पहुंचने के लिए खिलाड़ी को न्यूनतम 40 प्रतिशत यानी 20 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। 

आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में सत्र 2024-25 के लिए छात्रावास में प्रवेश के लिए 12 और 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बरेली को पहली बार तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed