{"_id":"65b193717d7c3798a50a202f","slug":"the-bull-kept-attacking-the-old-man-for-two-minutes-bareilly-news-c-4-noi1138-331833-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो मिनट तक बुजुर्ग पर हमला करता रहा सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो मिनट तक बुजुर्ग पर हमला करता रहा सांड़
विज्ञापन
बरेली। रिटायर्ड केन मैनेजर पर दो मिनट तक सांड़ हमलावर रहा। घटनाक्रम का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, उससे पता लग रहा है कि बुजुर्ग ने सांड़ के पहले हमले में ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद भी उत्तेजित सांड़ उन पर हमला करता रहा। सांड़ की टक्कर से बुजुर्ग का शव इधर-उधर लुढ़कता रहा। भीड़ जुटने पर ही वह वहां से हटा।
इसके बाद भी सांड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दिनभर उसने गलियों में आने-जाने वाले कई लोगों को दौड़ाया। कई लोग बुजुर्ग के साथ हुई घटना से अनभिज्ञ थे, इसलिए चोट खा बैठे। पार्षद के पति विवेक पटेल के मुताबिक सांड़ ने एक व्यक्ति की जांघ और दूसरे के हाथ की हड्डी तोड़ दी। एक बच्चे को भी उसने घायल कर दिया। गनीमत रही कि इन लोगों की जान बच गई।
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। विवेक पटेल के मुताबिक सुबह ही नगर निगम में सांड़ को पकड़ने के लिए सूचना दी गई थी पर कोई नहीं आया। बारादरी पुलिस की ओर से भी यह सूचना दी गई। शाम को लोगों ने खुद ही सांड़ को तलाश कर घेर लिया। दोबारा अधिकारियों से शिकायत की गई। रात 10 बजे नगर निगम का ड्राइवर अकेले ही गाड़ी लेकर पहुंचा तो मोहल्ले के लोग और भड़क गए। उन्होंने गाड़ी को घेरकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मृतक के बेटे अक्षय पांडेय ने कहा कि सांड़ के हमले से उनके पिता की जान चली गई। गेट बंद कॉलोनी में घुसकर भी सांड़ हमला कर रहा है तो यह व्यवस्था पर सवाल है। उन्होंने अपेक्षा की कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, नगर निगम व प्रशासन को कम से कम ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।
रात में हमें पार्षद के पति विवेक पटेल ने सूचना दी थी। उन्होंने ड्राइवर को तुरंत ही गाड़ी लेकर भेज दिया। इससे पहले किसे सूचना दी गई, मैं कुछ कह नहीं सकता। - आदित्य तिवारी, पशु चिकित्सा अधिकारी (नगर निगम)