{"_id":"6862edf6c9153748620d4e71","slug":"the-brother-in-law-took-his-sister-in-law-to-prayagraj-and-married-her-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1777-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयागराज ले जाकर जीजा ने साली से किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयागराज ले जाकर जीजा ने साली से किया निकाह
विज्ञापन
दुनका। जीजा ने फुसलाकर साली को प्रयागराज में ले जाकर उसके साथ निकाह कर लिया। इससे पूर्व विवाहिता को उसकी तीन मासूम बच्चियों के साथ उसके पति व ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की शिकायत पर एडीजी के आदेश पर पुलिस ने उसके पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।
एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस साल पहले थाना मिलक रामपुर के एक गांव निवासी राशिद हुसैन के साथ हुई थी। उसके बाद से ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच पीड़िता तीन बच्चियों की मां बन गई तो उसका उत्पीड़न जारी रहा। वह अपनी ससुराल में थी तो 22 मई को उसका पति उसके मायके आया। रात में उसकी बहन को ले गया और प्रयागराज में मदरसा कुआनिया, करेली में ले जाकर निकाह कर लिया।
आरोपी ने खुद को बताया अविवाहित
आरोपी ने खुद को सबके सामने अविवाहित बताया। मदरसा के प्रधानाचार्य एवं तीन अन्य लोगों ने बिना जांच किए उसका निकाह कर दिया। उसके बाद तीन जून को पीड़िता को उसके बच्चियों के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता शाही थाने पहुंची, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एडीजी बरेली जोन से गुहार लगाई। अब एडीजी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद