फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bride absconded with jewelery and cash

Bareilly News: दुल्हन जेवर-नकदी लेकर हुई फरार

Fri, 27 Dec 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The bride absconded with jewelery and cash
मीरगंज। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव मानपुर पूर्वी के एक व्यक्ति ने दुल्हन पर जेवर-नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाकर आलाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने महिला पर जगह-जगह शादी करके जेवर-नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही जेवर दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित रामचरन पुत्र राम प्रसाद निवासी मानपुर पूर्वी ने दी शिकायत में बताया कि उसके पुत्र राजकुमार की शादी नहीं हुई थी। तभी गांव के एक व्यक्ति ने उनके बेटे की शादी कराने की बात कहते हुए बताया कि उसकी पहले शादी हो चुकी है। एक बेटा है। पहली जगह से तलाक हो गया है। इस बात पर वह बेटे की शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से बेटे की शादी कराई। इसके बाद वह दोनों को घर ले आए, जिसके कुछ दिनों तक सबकुछ सही चला। एक महीने बाद उसके रिश्तेदार घर पर पहुंचे थे। उस समय वह लोग घर पर नहीं थे। करीब दो लाख रुपये का जेवर और पांच हजार की नकदी लेकर महिला चली गई। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसके गांव जाने पर महिला के परिजनों ने गाली-गलौज कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना अध्यक्ष शेरगढ़ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अभी उन्हें शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed