फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The boundary wall was demolished using JCB and the debris was also taken away

Bareilly News: जेसीबी से ढहाई चहारदीवारी, मलबा भी ले गए

Mon, 10 Feb 2025 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 10 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall was demolished using JCB and the debris was also taken away
नवाबगंज। जमीन के विवाद में आरोपियों ने चहारदीवारी को जेसीबी से ढहा दिया। इसके बाद मलबा भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए। पीड़ित चिकित्सक की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कस्बे के बाइपास मार्ग स्थित अर्चना अस्पताल में रहने वाले डाॅ. दिनेश गंगवार ने बताया कि उन्होंने बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित रिछोला गांव के पास जमीन खरीदी है। यहां चहारदीवारी भी करा दी। शनिवार को रात के अंधेरे में आरोपियों ने चहारदीवारी को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। इसके बाद मलबा भी साथ ले गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर उन्होंने सूचना डायल 112 पर कॉल करके जानकारी दी। आरोप है कि पत्नी जब अन्य परिजनों के साथ मौके पर गईं तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। डॉक्टर ने बताया कि आरोपी आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। इस वजह से वह डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि चिकित्सक खरीदी गई भूमि से अधिक पर बुनियाद भर रहे हैं। कई बार राजस्वकर्मियों से पैमाइश कराने के लिए कहा मगर वह तैयार नहीं हुए। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed