{"_id":"69164f7391faa21e6e05966b","slug":"the-boundary-wall-of-the-drain-has-been-damaged-for-nine-months-scooter-rider-falls-bareilly-news-c-4-vns1074-765542-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाले की चहारदीवारी नौ माह से क्षतिग्रस्त, गिरा स्कूटी सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाले की चहारदीवारी नौ माह से क्षतिग्रस्त, गिरा स्कूटी सवार
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर के वार्ड 61 कानून गोयान के क्षेत्र शिव शक्ति स्टेट कॉलोनी में नौ माह से नाले की दीवार नहीं बन सकी है। बृहस्पतिवार को स्कूटी सवार इसमें गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। हादसे के बाद अब नगर निगम के अवर अभियंता ने 10 दिन में यहां मरम्मत का काम शुरू करने का दावा किया है।
स्कूटी सवार के नाले में गिरने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। मौके पर मौजूद कॉलोनी के ही रहने वाले विनोद सक्सेना ने बताया कि नाले के दोनों ओर की चहारदीवारी काफी समय पहले ही टूट गई थी। इसके चलते आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं।
25 मार्च और नौ सितंबर को प्रार्थनापत्र भी दे चुके हैं लेकिन निगम के अधिकारी सुनते ही नहीं है। वहीं, कानून गोयान वार्ड के पार्षद कपिल कांत ने बताया कि कार्य के लिए दो बार फाइल तैयार हो चुकी है। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद वह अवर अभियंता वीरेंद्र पटेल से मिले थे, उन्होंने आश्वासन दिया है कि 10 दिनों में काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मामले में नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने बताया कि इस संबंध में जानकारी मिली है। निर्माण विभाग जल्द ही यहां कार्य शुरू कराएगा। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद