फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bond of affection with his sister drew him back to the village after 35 years.

Bareilly News: बहन से स्नेह का बंधन 35 साल बाद खींच लाया गांव

Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 22 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The bond of affection with his sister drew him back to the village after 35 years.
मीरगंज। रक्षाबंधन... आत्मीयता का वह अटूट सूत्र है जो समय और दूरी के पर्दे को भेद देता है। मीरगंज के कुतुबपुर गांव में इसका उदाहरण सामने आया। चार बहनों के प्रति स्नेह का बंधन में भाई रूपराम (60) को 35 साल से बाद खींच लाया।
विज्ञापन

रूपराम ने बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद आनंदपुर निवासी सरला से शादी की। मुंबई जाने पर चिट्ठियां भेजीं लेकिन पत्नी का जवाब नहीं मिला तो संबंध आगे नहीं बढ़ सका। चिट्ठियां भेजनी बंद कर दीं। बताया कि वह 25 साल की उम्र में वह गांव छोड़कर मुंबई गए। वहां तीन दशकों से अधिक समय तक प्लंबिंग का कार्य कर एकाकी जीवन बिताते रहे। संपर्क न होने के कारण परिजन और ग्रामीणों ने उनको मृत मान लिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन नजदीक आने पर उन्हें चारों बहनों की याद सताने लगी। बहनों से स्नेह और उनसे मिलने की इच्छा उन्हें 35 साल बाद गांव वापस ले आई। शुक्रवार को जब रूपराम गांव पहुंचे, तो ग्रामीण पहचान नहीं सके। सवाल-जवाब से पहचान उजागर होते ही बड़े भाई चुन्नीलाल उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। बहनों को भी सूचना दे दी गई है। वे भी भाई के लौटने की खुशी से सराबोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों की दी संपत्ति :
भाइयों ने बताया कि रूपराम की कोई जानकारी न मिलने पर उन्हें मृत मान लिया था। इसी आधार पर उनकी संपत्ति भी दोनों भाइयों चुन्नीलाल और पूरनलाल ने अपने नाम करा ली थी। रूपराम ने गांव की संपत्ति पर दावा नहीं किया, उसको भाइयों को देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में भी जो कुछ कमाया है, उस पर भाइयों का अधिकार है। लौटने का उद्देश्य संपत्ति हासिल करना नहीं, बल्कि भाई-बहनों से मिलना था। कई बार ऐसे मामलों में विवाद होता है, रूपराम की सादगी ने स्नेह की मिसाल पेश की। हर ग्रामीण इसकी चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed