फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of the village administrator was found hanging from a noose.

Bareilly News: ग्राम प्रशासक का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 22 Oct 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The body of the village administrator was found hanging from a noose.
मीरगंज। क्षेत्र के गांव पहुंचा बुजुर्ग में बुधवार सुबह ग्राम प्रशासक राजेंद्र पाल (45) का शव उनके पुराने घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिवार ने मामला आत्महत्या का बताया लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पोस्टमॉर्टम में भी हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

राजेंद्र पाल अभी तक गांव के प्रधान थे, जो अब प्रशासक की जिम्मेदारी देख रहे हैं। मंगलवार रात वह अपने पुराने घर में सोए थे। बुधवार सुबह जब परिजन वहां गए तो देखा कि उनका शव कमरे की छत के कुंडे पर कपड़े के फंदे से लटका देखा। इसके बाद घर में परिजन लोग रोने-चीखने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं। लोगों ने मीरगंज पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सीओ अजय कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसमें हैंगिंग (लटकने) से मौत की पुष्टि की गई। पुलिस घटना के संबंध में परिजन से जानकारी जुटा रही है। हालांकि ग्राम प्रशासक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी अभी जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed