फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of the former head accused of rape was found hanging from a noose

Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 03 Jul 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 03 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
The body of the former head accused of rape was found hanging from a noose
अलीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव (47) का शव परचून की दुकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही चार सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि दुकान की कुंडी बाहर से एक रस्सी के सहारे बंधी हुई थी। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पूर्व प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में चर्चा है कि दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद पूर्व प्रधान ने जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र गांव में ही परचून की दुकान संचालित करते। तीन दिन पहले उनका गांव निवासी चार सगे भाइयों से खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। भाई ने बताया कि मंगलवार को सुबह चार बजे आरोपी सुरेंद्र को सामान लेने के बहाने दुकान पर ले गए। वहां ले जाकर उन्होंने सुरेंद्र की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह दुकान बंद करके फरार हो गए। सुबह जब सुरेंद्र का बेटा राजीव दुकान पर पहुंचा तो उसने पिता का शव फंदे से लटकता देखा। तुरंत ही उसने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। जानकारी पर वहां भीड़ जुट गई। पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को सील किया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर देकर सुरेंद्र सहित सहित चार के खिलाफ नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे जागने पर बेटी घर में नहीं मिली। तलाश करने पर वह सुरेंद्र कुमार यादव की दुकान से निकलती दिखाई दी। पूछने पर उसने बताया कि सुरेंद्र, संजय, लालू और भूरे उसे घर से उठाकर ले गए। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह थाने गए तो डर की वजह से आरोपी सुरेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी।


वर्जन
अलीगंज थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान की मौत के मामले में एक पक्ष ने दुष्कर्म और दूसरे पक्ष ने हत्या की रिपोर्ट कराई है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली हैं। वैसे मामला एक किशोरी से संबंधों को लेकर बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई करेगी। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed