{"_id":"68ae26b19354977c070d2c51","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-noose-and-the-highway-was-blocked-alleging-murder-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102200-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव हत्या का आरोप लगाकर किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फंदे पर लटका मिला किशोर का शव हत्या का आरोप लगाकर किया हाईवे जाम
विज्ञापन
शव ले जाने को परिजनों को रोकती पुलिस
फरीदपुर। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी कमलेश यादव के 16 वर्षीय पुत्र शीलेंद्र उर्फ सोनू का शव मंगलवार दोपहर गांव से बाहर उन्हीं के खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर लटका मिला।
सूचना पर आए परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। मौके पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने शव न ले जाने का विरोध करते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाकर जाम लगा दिया।
पुलिस ने ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए आधे घंटे बाद जाम खुलवाया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। बंजरिया गांव निवासी किशोर शीलेंद्र उर्फ सोनू के पिता कमलेश यादव ने ग्राम प्रधान राम रहीश व उनके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान, उसके बेटे और चचेरे भाई ने एक माह पूर्व उसके बड़े भाई पप्पू यादव की चक मार्ग की पैमाइश के दौरान गला दबाकर हत्या की थी। पप्पू की हत्या में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों ने फरीदपुर पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ कर उन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मौके पर आए फरीदपुर सीओ व इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हाईवे जाम करने निकले, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वे दूसरे मार्ग से बरेली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचे और शाम 5.45 बजे जाम लगा दिया। इससे लंबा जाम लग गया।
इस बीच फरीदपुर के अलावा फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस ने जाम को आधे घंटे बाद खुलवाया। इसके बाद परिजन किशोर का शव लेकर गांव पहुंचे। यहां पुलिस व किशोर के परिजनों के बीच दोपहर से शाम खबर लिखे जाने तक करीब पांच घंटे तक खींचतान व नोकझोंक चलती रही। हालांकि परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे। संवाद