फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body of a railway loco pilot wife was found hanging in Bareilly

Bareilly News: फंदे से लटका मिला लोको पायलट की पत्नी का शव, पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 25 Mar 2025 11:24 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 11:24 AM IST
सार

सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। महिला का पति रेलवे में लोको पायलट है। मायका पीलीभीत के सुनगढ़ी में है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
dead body of a railway loco pilot wife was found hanging in Bareilly
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में तपेश्वर नाथ मंदिर के पास किराए पर रहने वाली अंजलि (24) का शव सोमवार को ससुराल में फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता ने रेलवे में लोको पायलट पति नरेंद्र पाल समेत छह लोगों पर दहेज की खातिर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


सुभाषनगर के ईश्वरी भवन में सोमवार सुबह 24 वर्षीय अंजलि पाल का शव लटका होने की सूचना पुलिस को मिली। सुबह जब काफी देर तक घर से कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर अंजलि का शव कुंडे से चुन्नी के सहारे लटका था। मकान मालिक अभय कुमार ने ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो पता लगा कि महिला का सात महीने का बेटा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि का पति नरेंद्र पाल रेलवे में असिस्टेंट ड्राइवर के पद पर तैनात है, वह बिशारतगंज क्षेत्र में थे और ट्रेन लेकर कासगंज जा रहे थे। सूचना मिलते ही वह तुरंत लौट आया। उसने बताया कि सुबह चार बजे ही वह घर से निकला था। पत्नी से रात में उसकी कहासुनी हो गई थी, हालांकि आत्महत्या लायक कोई वजह नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed