फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bar code will CBSE mark sheets

सीबीएसई देगी बार कोड वाली मार्कशीट

Thu, 28 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 जालसाजी से बचने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं के उत्तीर्ण छात्राें को बार कोड के साथ मार्कशीट देने की योजना बनाई है। इस विशेष गोपनीय कोड के जरिये मार्कशीट के असली और नकली की पहचान हो सकेगी। इस साल पास हुए विद्यार्थियों को बार कोड वाली मार्कशीट दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल जुलाई से पहले बच्चाें के हाथ में मार्कशीट आ गई थी लेकिन इस बार जुलाई बीतने को है, लेकिन कई स्कूलाें में मार्कशीट नहीं पहुंची है। कुछ स्कूलों में मार्कशीट क म्पार्टमेंट परीक्षा के बाद पहुंचेगी। इस बार आई विशेष मार्कशीट में फोटो के नीचे कोड बनाया गया है। कोड के असली और नकली होने की पहचान सीबीएसई के पास सुरक्षित रहेगी। अगर किसी को इस संबंध में जानकारी लेनी होगी तो वह सीधे बोर्ड से संपर्क करेंगे। 
विज्ञापन

आसान हुआ फर्जी मार्क शीट पकड़ना 
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर आरसी धस्माना ने बताया कि कई बार बच्चे विदेशों में नौकरी और पढ़ाई के लिए आवेदन करते हैं। वहां से मार्कशीट सत्यापित करने के लिए स्कूलाें में भेजी जाती हैं। जब कि सही मार्कशीट की जानकारी स्कूल वालाें को भी नहीं होती। अब यह कोड असली और नकली की पहचान बताएगा। इसके लिए सीधे बोर्ड में ही स्कैनिंग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed