{"_id":"6845e51af90399f1b1063997","slug":"the-balcony-of-central-bank-broke-and-fell-down-a-young-man-injured-bareilly-news-c-4-1-bly1039-658486-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेंट्रल बैंक का छज्जा टूटकर गिरा, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेंट्रल बैंक का छज्जा टूटकर गिरा, युवक घायल
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बे के सेंट्रल बैंक की जर्जर बिल्डिंग का छज्जा टूटकर गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। यह हादसा रविवार दोपहर हुआ, जब बाइक चला रहा युवक इसकी चपेट में आ गया। प्रदीप, ज्वालानगर, रामपुर का रहने वाला है। अपनी बाइक से बैंक के किनारे वाली गली से गुजर रहा था। इसी दौरान ऊपर से बैंक के छज्जे का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जो प्रदीप के कंधे पर जा लगा। इस घटना में युवक को चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोग तत्काल अस्पताल लेकर गए।
काफी समय से था जर्जर
स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक की बिल्डिंग का छज्जा लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। पहले भी छोटे-छोटे हिस्से टूटकर नीचे गिर चुके हैं, लेकिन बैंक स्टाफ ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब भी इस पर ध्यान नहीं दिया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता है।