{"_id":"6674c61cc5db2c0279063c79","slug":"the-aspect-that-dominated-the-meeting-was-the-misfortune-of-the-retarded-in-the-department-bareilly-news-c-4-1-bly1039-424248-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैठक में छाया रहा सहकारिता विभाग में गड़बड़ी का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैठक में छाया रहा सहकारिता विभाग में गड़बड़ी का मुद्दा
Fri, 21 Jun 2024 05:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में दो करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गए। सीडीपीओ के बैठक में नहीं पहुंचने पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने नाराजगी जताई। सहकारिता विभाग में गड़बड़ी का मुद्दा भी छाया रहा।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख किरन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, प्रधान ममता गंगवार व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से नाली, खड़ंजे, सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ के प्रस्तावों पर मुहर लगी। प्रधान प्रतिनिधि सोमपाल सिंह ने सहकारिता विभाग में गड़बड़ी का जिक्र किया। समिति के सचिव और सभापति के द्वारा फर्जी तरीके से किसान के नाम से लोन निकालने के मामले की शिकायत की गई। सांसद ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
कानू नगला के प्रधान अशोक कुमार ने कस्बों की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी आवास बनाने की मांग की। सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी महाराज सिंह, विधायक डीसी वर्मा ने गांव की छोटी-छोटी समस्याओं को गांव में ही निपटाने की अपील की। बीडीओ आनंद विजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।