{"_id":"59bed73b4f1c1b2f688b502e","slug":"the-army-of-cleaning-personnel-raised-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों की फौज रात भर जुटाई सुबह केशव मौर्य ने झाड़ू लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों की फौज रात भर जुटाई सुबह केशव मौर्य ने झाड़ू लगाई
बरेली
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शहर की हरूनगला बस्ती में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां उस सड़क को सुबह साढ़े नौ बजे झाड़ू लगाकर ‘चमकाया’, जिस पर रात तीन बजे से ही नगर निगम सफाई कर्मचारियों की फौज सफाई करने में जुटे हुए थे। नगर निगम ने यहां पूरे दो सौ कर्मचारियों को रात से ही लगा रखा था जो डिप्टी सीएम के पहुंचने से पहले ही पूरे इलाके को चमकाकर सड़कों पर चूना भी डाल चुके थे। इसके अलावा सेटेलाइट बस अड्डे से लेकर बीसलपुर चौराहा और ग्रीन पार्क कालोनी से हरूनगला बस्ती तक भी साफ-सुथरी सड़कें देखने लायक थीं। नालियां और गलियां भी पूरी तरह साफ थीं। यहां तक कि सड़कों किनारे नए-नकोर कूड़ेदान भी रख दिए गए थे।
शहर के अंदर यूं तो 85 मलिन बस्तियां हैं लेकिन हरूनगला में कश्यप बिरादरी के लोग ज्यादा रहते हैं। मलिन बस्ती न होने के बाद भी डिप्टी सीएम के झाडृू लगाने के लिए यही बस्ती चुनी गई। वार्ड 15 में आने वाली हरूनगला बस्ती की आबादी करीब चार हजार ही है जबकि पूरे वार्ड की आबादी 25 हजार है जिसमें सफाई के लिए नगर निगम से 15 कर्मचारी आवंटित हैं। बस्ती वालों के मुताबिक इनमें से रोजाना सिर्फ आठ कर्मचारी ही ड्यूटी करने आते हैं। पांच महिला सफाई कर्मचारियों की भी यहां ड्यूटी रहती है जिनमें से एक ही दिखती है। मगर रविवार को अवकाश होने के बाद भी रात से ही इस बस्ती में पूरे दो सौ कर्मचारियों की फौज सफाई करने में जुटी हुई थी। बस्ती में रहने वाले सुबह जब घरों से बाहर निकले तो चमचमाती सड़कें और साफ-सुथरी नालियों को देखकर हैरान रह गए।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह 9.30 बजे हरूनगला बस्ती पहुंचे। तब तक सेटेलाइट से लेकर बीसलपुर चौराहा और बस्ती तक सड़कें और गलियां न केवल चमचमा रही थीं बल्कि उन पर चूना भी पड़ चुका था। नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक विमल मिश्रा, सफाई निरीक्षक दीपक कुमार समेत अन्य वार्डों के सफाई नायकों ने रात 3.30 बजे से सुबह नौ बजे तक बस्ती की सड़क, गली, नालियां और आस-पास के गैर जरूरी डलावघरों को अपनी निगरानी में साफ कराते रहे। डिप्टी सीएम पीएम मोदी के जन्म पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने पहुंचे, तब तक इस बस्ती में कोई ऐसी जगह नहीं बची थी, जहां जरा भी कूड़ा दिखाई दे रहा हो। केशव प्रसाद मौर्य को कहीं कूड़ा नहीं दिखा तो नाली में ही झाड़ू चलाकर दो मिनट सफाई की। इतने में ही चिलचिलाती धूप और भारी भीड़ के कारण केशव प्रसाद मौर्य पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान बमुश्किल 15 मिनट चला। नाली में झाड़ू लगाने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भीड़ के सामने के सामने कहा कि सफाई को केवल कर्मचारियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। कार की खिड़की पर खड़े होकर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करने के बाद डिप्टी सीएम बस्ती से रवाना हो गए।