फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The appearance of industrial areas is changing, entrance gates are being built, roads are being improved.

Bareilly News: औद्योगिक क्षेत्रों की बदलने लगी सूरत, बन रहे प्रवेश द्वार, सड़कें हो रहीं दुरुस्त

Sun, 08 Feb 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The appearance of industrial areas is changing, entrance gates are being built, roads are being improved.
70 लाख के बजट से परसाखेड़ा और बहेड़ी मेगा फूड पार्क में निर्माण कार्य जारी, 6.70 करोड़ से परसाखेड़ा में चल रहा सड़कों का निर्माण
विज्ञापन


बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक क्षेत्रों के कायाकल्प की कवायद शुरू कर दी है। करीब 70 लाख रुपये से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र और बहेडी के मेगा फूड पार्क में प्रवेश द्वार निर्माणाधीन हैं। सड़क निर्माण के साथ अन्य कार्य भी गतिशील हैं।
यूपीसीडा क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार के मुताबिक, परसाखेड़ा में अटल मिशन के तहत पांच करोड़ से नाला-नाली निर्माण लगभग पूरा हो गया है। 6.70 करोड़ से सड़क नंबर पांच, नौ, 10, 24 का भी निर्माण जारी है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो गया है। स्थितियां अनुकूल रहने पर इसी साल परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के कायाकल्प की उम्मीद है। बताया कि पिछले वर्ष ही प्रवेश द्वार का खाका खींचा गया था। परसाखेड़ा के दोनों प्रवेश द्वार में से एक पर गेट का निर्माण कराया जा रहा है। मेगा फूड पार्क में भी कार्य जारी है। जल्द ही ये दोनों कार्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि परसाखेड़ा के दूसरे गेट के निर्माण में अतिक्रमण की अड़चन है। इसे हटाने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार हो रहा है। अतिक्रमण हटते ही वहां भी कार्य शुरू हो जाएगा। परिसर स्थित पार्क व अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। नई स्ट्रीट लाइटें भी प्रस्तावित हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

20 साल में बदहाल हो गया परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र
उद्यमियों के मुताबिक, वर्ष 2005-06 में परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जिम्मा नगर निगम को मिला था। विकास शुल्क के नाम पर निगम को सालाना करीब पांच करोड़ रुपये मिले, पर काम के नाम पर खानापूर्ति हुई। पार्क उजड़ गया। सड़कें जर्जर हो गईं। स्ट्रीट लाइटें बंद हो गईं। नालियां जर्जर होकर चोक हो गईं। बारिश में जलभराव होने लगा। अब यूपीसीडा के अधीन क्षेत्र होने के बाद कायाकल्प की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed