फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The administration will send the investigation report to the petroleum company and PESO.

Bareilly News: पेट्रोलियम कंपनी और पेसो को प्रशासन भेजेगा जांच रिपोर्ट

Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The administration will send the investigation report to the petroleum company and PESO.
बरेली। फरीदपुर में पेट्रोल पंप और पटाखा फैक्टरी की एक ही दीवार होने के प्रकरण की जांच शुरू हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम सिटी ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पेट्रोलियम कंपनी और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (पेसो) को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला ने आतिशबाजी प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों की पड़ताल की तो यह चौंकाने वाला यह नजारा सामने आया था। खबर प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने एडीएम सिटी को स्थलीय निरीक्षण, स्वीकृति संबंधी दस्तावेेज, एनओसी, लाइसेंस आदि की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। शाम को एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। बताया कि मौके पर फैक्टरी नहीं, बल्कि पटाखा गोदाम मिला। पेट्रोल पंप से दीवार जरूर सटी है, लेकिन भंडारण स्थल और ईंधन स्टोर के बीच करीब 50 मीटर का फर्क है।
विज्ञापन

दोनों ही जगह अग्निशमन विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। पंप की रिपोर्ट पेट्रोलियम कंपनी और पटाखा गोदाम की जांच रिपोर्ट नागपुर स्थित पेसो मुख्यालय भेजी जाएगी। पेसो से प्रतिवर्ष टीम सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आती है। संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed