फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused of molestation fell from the roof due to electric shock and died

Bareilly News: करंट लगने से छेड़खानी का आरोपी छत से गिरा, मौत

Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The accused of molestation fell from the roof due to electric shock and died
फतेहगंज पश्चिमी। गांव भूड़ मड़ौली में रविवार रात करंट लगने से युवक छत से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक पर छेड़खानी का मुकदमा कराने वाली महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, एक महिला ने एक माह पहले जिराज सिंह के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस कारण वह अवसाद में रहता था। रविवार को वह अपने दो मंजिला मकान पर सोया था। आधी रात लघुशंका के लिए उठा तो बिजली के केबल की चपेट में आकर वह मकान से नीचे गिर गया। करंट और चोट लगने से वह बेसुध हो गया। कुछ देर तक किसी को इसका पता नहीं चला। अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

बताया कि सुबह चार बजे उसकी पत्नी उठी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि महिला पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed