{"_id":"6a3845878c5e0215050f1896","slug":"the-abhishek-electronics-team-won-the-final-match-by-five-wickets-bareilly-news-c-4-bly1053-909894-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फाइनल मुकाबले में अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स की टीम पांच विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फाइनल मुकाबले में अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स की टीम पांच विकेट से जीती
Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिमखाना प्रीमियर लीग सीजन-6 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 ने होटल कंट्री यार्ड 11 को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले के बाद हुए समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
रिछोला ताराचंद स्थित मैदान पर आयोजित खिताबी मुकाबले में होटल कंट्री यार्ड 11 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 की ओर से शिवपाल और मुकुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।
117 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिषेक इलेक्ट्रॉनिक्स 11 की टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शिवपाल ने 46 तथा रोहित ने 35 रन की पारी खेली। होटल कंट्री यार्ड 11 की तरफ से हर्षित शर्मा और तुषार टंडन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर करण ठाकुर को बेस्ट बल्लेबाज, हर्षित शर्मा को बेस्ट गेंदबाज, धीरज गौर को बेस्ट फील्डर और शिवपाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल टॉरिस, सुबोध पांडेय, सुशील कुमार, प्रशांत, अमित रावल, शशांक शर्मा, सूर्यांश ठाकुर आदि मौजूद रहे।