{"_id":"6b032c286bdcebb1440f5dbd","slug":"testing-kits-run-out-crisis-in-diagnosing-leptospirosis-at-district-hospital-bareilly-news-c-4-bly1015-1012554-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किट खत्म, जिला अस्पताल में लेप्टोस्पायरोसिस की जांच का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किट खत्म, जिला अस्पताल में लेप्टोस्पायरोसिस की जांच का संकट
विज्ञापन
बरेली। डेंगू, मलेरिया के मरीजों के साथ जिले में लेप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। हालांकि, अब जांच किट का संकट है। अब अफसर मेडिकल काॅरपारेशन को मांगपत्र भेजने की बात कह रहे हैं।
दरअसल, क्यारा के चनेहटा निवासी एक महिला की जांच मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई थी। रिपोर्ट लेप्टोस्पायरोसिस पाॅजिटिव मिली। करगैना के रहने वाले एक अन्य मरीज की भी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
दो मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चनेहटा-चनेहटी क्षेत्र में शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों के नमूने लिए थे। बुखार पीड़ित 11 मरीजों के नमूने की जिला अस्पताल में हुई एलाइजा जांच में एक युवक स्क्रब टाइफस की चपेट में मिला। किसी की लेप्टो जांच नहीं हुई थी।
विज्ञापन
मामले पर अलर्ट जारी कर बुखार पीड़ित संदिग्ध मरीजों की डेंगू, मलेरिया समेत लेप्टो और स्क्रब टाइफस की जांच के निर्देश दिए गए। तब पता चला कि जिला अस्पताल में लेप्टो संदिग्ध मरीजों की जांच को भेजे गए सैंपल की किट न होने से सिर्फ स्क्रब टाइफस की ही जांच हो सकी। एडी एसआईसी डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि किट खत्म होने की जानकारी मिली है। मंगाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।