फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terrorists can target railway tracks and bridges

रेलवे ट्रैक और पुलों को निशाना बना सकते हैं आतंकवादी

Sat, 04 Nov 2017 01:36 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 04 Nov 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी रेलवे ट्रैैक और पुलों को निशाना बना सकते हैैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के अलर्ट के बाद बरेली डिवीजन में भी हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों, ट्रैक और पुलों पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रेलवे इंटेलीजेंस भी इनपुट जुटा रही है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने मुरादाबाद, लखनऊ और हरिद्वार के लिए पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

 आतंकवादी हमले के लिए रेलवे पुलों और पटरियों को आसान टारगेट मानते हैं। खुफिया इकाई के मुताबिक, हाल ही में पड़ोसी देशों से घुसपैठ करके भारत में दाखिल हुए आतंकवादी पुलों और पटरियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आईबी से मिले इनपुट केे बाद आरपीएफ ने पांच टीमों का गठन कर दिया है। टीमें रात-दिन पुलों और ट्रैैक पर सक्रिय रहेंगी। संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के निर्देश भी टीमों को दिए गए हैं। बता दें कि बिशारतगंज और सीबीगंज के पस्तौर क्रासिंग के पास 22 दिन के भीतर तीन बार पेंड्रोल क्लिप निकालने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एटीएस इस मामलेे की जांच कर रही है। खुफिया इकाइयों के मुताबिक आतंकवादी रेलवे स्टेशनों पर भी विस्फोटक सामग्री रखकर हमला कर सकते हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और कड़ी कर दी है। संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की छानबीन भी की जा रही है। 
विज्ञापन


सैन्य क्षेत्रों में बढ़ा क्यूआरटी मूवमेंट 
उत्तर रेलवे मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में कई ग्रुपों में आतंकवादी देखे जाने के बाद यूपी में सैन्य ठिकानों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों ने सैन्य ठिकानों, सुरक्षा बलों के कैंप, पेट्रोलिंग पार्टी, संतरी पोस्ट और सैन्य टुकड़ियों पर आतंकी हमला होने की आशंका जताई है। इस अलर्ट के बाद त्रिशूल एयरबेस, सैन्य क्षेत्रों में जाट रेजिमेंट और गरुड़ डिवीजन के पास क्यूआरटी तैनात कर दी गई है। इसे हर वक्त मूवमेंट में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुखारा रोड स्थित आईटीबीपी परिसर के आसपास भी सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed