{"_id":"6b032c070a625048ac0051e9","slug":"terror-caused-by-dogs-three-people-including-a-six-year-old-child-injured-after-being-bitten-bareilly-news-c-4-bly1015-1012429-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुत्तों का आतंक, छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुत्तों का आतंक, छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों को काटकर किया घायल
विज्ञापन
बरेली। शहर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को कुत्तों ने छह साल के बच्चे समेत तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जिला अस्पताल में तीनों का उपचार चल रहा है। कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से लोगों में दहशत है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी निवासी कार्तिक (19) शनिवार शाम घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक पालतू कुत्ते ने उसके सीधे हाथ में काट लिया। इससे गहरा जख्म हो गया। वहीं, किला थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी इलाके में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहे छह वर्षीय फहाद पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया।
तीसरी घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एयरफोर्स गेट इलाके की है। यहां शनिवार रात घर के बाहर बैठे गौरव (27) पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पेट में काट लिया, जिससे गहरा घाव हो गया। परिवार के लोगों ने रविवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. हरपाल सिंह ने बताया कि पालतू कुत्ते काटने पर स्वामी पर प्राथमिकी पर दर्ज कराई जा सकती है। लावारिस कुत्तों को अभियान चलाकर पकड़ा जाएगा।