फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tender and work order issued, but repair work has not started

Bareilly News: टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी, पर मरम्म्त के कार्य शुरू नहीं

Wed, 30 Apr 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Tender and work order issued, but repair work has not started
बरेली। टेंडर और वर्क ऑर्डर तो जारी हो गए हैं, लेकिन मरम्मत के कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। निर्माण विभाग ने बीते वर्ष की गलती से सुधार करते हुए 2025-26 वित्तीय वर्ष की शुरूआत होते ही नए टेंडर कर दिए हैं। अब पार्षदों का कहना है कि आठ माह से एक भी मरम्मत का कार्य किसी वार्ड में नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम सीमा में होने वाली सड़क, नाली और पुलिया मरम्मत कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसका वर्क ऑर्डर भी जारी हो चुका है। यह टेंडर दो फर्माें को दिया गया है, नियम व शर्ताें के मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष तक सभी मरम्मत के कार्य टेंडर लेने वाली फर्म ही करेगी।2024-25 वित्तीय वर्ष में भी यह टेंडर हुए थे, लेकिन वर्ष की समाप्ति के दौरान सिर्फ एक माह का समय बचा होने की वजह से ठेकेदारों ने अनुबंध करने से ही मना कर दिया था। पार्षदों की माने तो 80 वार्डाें में लगभग चार करोड़ के काम है, जो मरम्मत की वजह से बंद है।
विज्ञापन


पार्षदों की ओर से दी गई मरम्मत कार्यों की सूची
पार्षदों ने महापौर को मरम्मत कार्याें के बारे में जानकारी दी है। इसमें उन्होंने वार्ड नवादा शेखान में मौर्य मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया, गंगाराम वाली जिम के पास सड़क, राजनगर जर्जर नाली, गुलाबबाड़ी रोड पुलिया, घेर शेख मिट्ठू में पिया खां की टाल के पास क्षतिग्रस्त पुलिया, रेती चौराहे से जखीरे तक की सड़क, डलाव वाली गली, वली मियां की दरगाह से दूल्हे मियां का मजार वाली सड़क मुख्य तौर पर बताई है, जिसकी काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद...
1. कार्यकारिणी की बैठक में मामले को उठाया है। विभाग हर बार लेट लतीफी दिखाता है। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है। अब कह रहे हैं जल्द कार्य शुरू होंगे। - सलीम अहमद, पार्षद


2. जब भी पूछो तो बस कह देते हैं टेंडर हो गया है। हमें उससे क्या लेना देना, टेंडर हो गया है तो काम भी शुरू कराना चाहिए। आठ माह से मरम्मत का एक भी काम नहीं हुआ है। - छंगामल मौर्य, पार्षद

वर्जन...
मरम्मत कार्याें का मामला कार्यकारिणी में भी उठा था। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द काम कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed