{"_id":"61f04fee8e9a903be1646b5d","slug":"ten-university-employees-infected-before-the-convocation-bareilly-news-bly473614089","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह से पहले संक्रमित हुए विश्वविद्यालय के दस कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह से पहले संक्रमित हुए विश्वविद्यालय के दस कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को कोरोना की छाया से मुक्त रखने के लिए कुलपति की संस्तुति पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों की कोविड जांच की। इसमें दस कर्मचारी संक्रमित मिले। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इसके बाद दीक्षांत में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोविड जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का वर्चुअल आयोजन होगा लेकिन मेधावियों को भौतिक रूप से प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल दिए जाने हैं। कार्यक्रम को संक्रमण से मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार कवायद की जा रही है। मंगलवार को जांच में दस लोगों के संक्रमित मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के जरिए 27 जनवरी को सुबह दस बजे से समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति और विद्यार्थी की एंटीजन कोविड जांच कराई जाएगी ताकि कोई संक्रमित समारोह में शामिल न हो पाए।
मंगलवार शाम को कुलपति ने बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा भी की। इसमें समारोह के आयोजन के लिए बनाई गईं सभी समितियों के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष और व्यवस्थापक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार, सहायक कुलसचिव आनंद कुमार मौर्य एवं सहायक लेखा अधिकारी हरीश भट्ट ने तैयारियों की जानकारी दी। ब्यूरो