फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ten congress ticket contenders on dharna in Delhi

कांग्रेस से टिकट के दस दावेदार दिल्ली में धरने पर बैठे

Wed, 19 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ten congress ticket contenders on dharna in Delhi
बरेली। चार सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है लेकिन बाकी पांच सीटों के लिए टिकट के लिए घमासान हुआ है। कुछ सीटों पर नए नाम चर्चा में आने के बाद कई दावेदार दिल्ली जाकर कांग्रेस मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। इन दावेदारों ने कांग्रेस महासचिव को एक पत्र मेल कर टिकट पर अपना हक जताया है।
विज्ञापन

जिले की पांच सीटों पर कांग्रेस के टिकट घोषित होने बाकी हैं। इन सीटों पर कई लोगों ने दावा ठोक रखा है। दूसरी पार्टियों से आए कुछ नए लोगों के नाम इन सीटों पर टिकट के लिए चर्चा में आने के बाद इन दावेदारों में खलबली मची हुई है। सोमवार को कई दावेदार दिल्ली पहुंच गए और वहां कांग्रेस मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। ये दावेदार नवाबगंज, बिथरी चैनपुर और बहेड़ी के लिए टिकट मांग रहे हैं। बहेड़ी सीट पर पार्टी जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती का टिकट भी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

नवाबगंज से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा गंगवार और बिथरी से भाजपा महिला मोर्चा की बृज क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री अलका सिंह का नाम चर्चा में है। दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रही उषा गंगवार सोमवार और अलका सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम चुकी हैं। अलका सिंह भाजपा से बिथरी चैनपुर के लिए टिकट मांग रही थीं जो नहीं मिल सका। उधर दिल्ली में धरने पर बैठे दावेदारों में डॉ. हरीश गंगवार, कमर गनी, राबिया अख्तर, सुनीता गंगवार और उनके पति मुकेश कुमार, सोमपाल गंगवार, सतीश गंगवार, जीशान अहमद, इश्तेयाक, सुधीर रस्तोगी, विजय मौर्य, डॉ. जकीर खान आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के नाम लिखी चिट्ठी : कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने दीदी संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी को मेल की गई चिट्ठी में लिखा है ‘आपसे जब संवाद हुआ था तो आपने कहा था हम संगठन के लोगों जो तीस साल से कांग्रेस में हैं भाजपा की नीतियों के खिलाफ या एक से लेकर तीन महीने तक जेल गए उन कार्यकताओं के संघर्ष को सलाम और उनको ही पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा। लेकिन प्रश्न है कि जो रात 12 बजे सदस्यता लेता है सुबह पार्टी से प्रत्याशी बनता है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मन खराब होता है। उसके लिए कैसे जनता से वोट मांगेंगे। कार्यकर्ता एआईसीसी कार्यालय पर आपसे मिलना चाहते हैं कृपया मिलने की अनुमति हेतु अनुरोध करते हैं’।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed