फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tempo

सख्ती खत्म हुई तो टेंपो वालों ने फिर कब्जा लिए रास्ते

Fri, 19 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Tempo
बरेली। पुलिस की कृपा और सुस्ती से बेलगाम टेंपो वाले फिर रास्ते कब्जा रहे हैं। गुरुवार को शहर में जाम का नजारा देखने को मिला। खासकर श्यामगंज से शाहदाना रोड पर ई रिक्शा व टेंपो वालों की मनमानी देखने को मिली। शाहदाना चौराहे को घेरकर ये वाहन खड़े हुए थे। पुलिस या ट्रैफिक का कोई कर्मचारी यहां नहीं दिखा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने पिछले दिनों सड़क और चौराहे कब्जाने वाले टेंपो व ई रिक्शा ड्राइवरों पर तगड़ा जुर्माना डालकर प्रभावी कार्रवाई की थी। तब कुछ दिनों के लिए इनके संचालन में सुधार हो गया था। अब ट्रैफिक पुलिस का पूरा फोकस दुपहिया वाहनों के चालान पर है तो ये फिर बेलगाम हो गए हैं। गुरुवार को भी व्यवस्था बदहाल दिखी। सबसे ज्यादा बुरा हाल शाहदाना चौराहे का था। यहां चौराहे को टेंपो, ई रिक्शा व रिक्शा ने घेर रखा था। बीच चौराहे पर ई रिक्शा खड़े थे। जोगी नवादा साइड में जाने वाले रोड पर भी ऐसे वाहन खड़े थे तो बड़े बाजार की साइड में जाने वाले रोड को भी वाहनों ने कब्जा रखा था। दोपहर दो बजे चौराहे का बुरा हाल था। हर ओर वाहनों के जमाबाड़े की वजह से लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। गुरुवार होने की वजह से दरगाह पर जायरीन की भीड़ थी। इसकी वजह से मौके का फायदा उठाकर ई रिक्शा वालों ने श्यामगंज रोड पर भी कब्जा जमा लिया था। ओवरब्रिज के बीच की खाली जगह में कुछ पर टेंपो व ई रिक्शा वालों का कब्जा था तो बाकी पर फूलों व अन्य सामान की दुकानेें लगा ली थीं। राहगीरों को निकलने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन


कचहरी तिराहे पर भी कब्जा
- कचहरी तिराहे पर भी टेंपो और ई रिक्शा वालों ने जाम लगा रखा था। बीच सड़क पर दोपहर एक बजे कई टेंपो खड़े कर लिए गए थे जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों को निकलने के लिए रास्ता खोजना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अभी तक अवकाश पर था। गुरुवार रात ही लौटा हूं। शुक्रवार को स्थिति दिखवाऊंगा। रोड जाम करने वाले वाहनों और उनके चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed