फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tempo and taxi will be seized if we do not make arrangements to prevent corona infection

कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजाम न किए तो सीज होंगे टेंपो और टैक्सी

Tue, 09 Jun 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tempo and taxi will be seized if we do not make arrangements to prevent corona infection
demo pic - फोटो : demo pic

ड्राइवर और सवारियों को आपसी संपर्क से बचाने को लगाना होगा पर्दा
विज्ञापन

यात्रियों के लिए मास्क जरूरी, बैठने से पहले हाथ करने होंगे सैनिटाइज

बरेली। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टेंपो और टैक्सी समेत सभी यात्री वाहनों के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। आरटीओ की ओर से साफ किया गया है कि गाइड लाइन के मुताबिक नियम-कायदों का पालन न करने पर वाहनों को सीज कर उन्हें अनफिट घोषित कर दिया जाएगा।

डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की ओर से सोमवार को जारी यह आदेश सभी ऑटो, टेंपो, ई रिक्शा और कैब पर लागू होगा। आदेश के मुताबिक इन सभी वाहनों के ड्राइवरों को अपने पीछे पारदर्शी पर्दे से पार्टीशन करना होगा ताकि सवारियों से उनका सीधा संपर्क न हो सके। किन्हीं दो सवारियों के बीच भी पर्दा लगाना होगा ताकि वे एक-दूसरे के संपर्क में न आ सकें। ऑटो चालकों को अपनी बगल में कोई सवारी न बैठाने और किसी को भी गाड़ी में बैठाने से पहले अपने और उसके हाथ सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। ड्राइवर और यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अगर सवारी ने मास्क नहीं पहना है तो ड्राइवर की जिम्मेदारी होगी कि वह उसे न बैठाए। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया यात्री वाहनों को शर्तों के साथ चलाने की मंजूरी दी गई है। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन लगातार जांच और कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed