{"_id":"684f30e8f70f3421e606fcfe","slug":"temperatures-dropped-due-to-rain-relief-from-heat-bareilly-news-c-4-lko1064-663055-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश में फिसला पारा, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश में फिसला पारा, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
बरेली। तेज हवा और घंटेभर तक हल्की, तेज बारिश से रविवार का मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की। कहीं पेड़ तो कहीं डाल टूटकर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। दोपहर में धूप निकली, पर बेअसर रही। दिन में भी बारिश के आसार थे, लेकिन अनुकूल माहौल नहीं बन सका। अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़ककर सामान्य से छह डिग्री कम 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा चार डिग्री गिरकर सामान्य से दो डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक शनिवार आधी रात के बाद निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने से तेज हवा चली और बादल मंडराने लगे। रविवार तड़के ही जिले में बूंदाबांदी होने लगी। पांच से छह बजे के बीच अच्छी बारिश हुई। आगामी सप्ताहभर तक अनुकूल माहौल पर बारिश होगी। ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
32.7
24.2
धूप निकलेगी। बादल छाएंगे। बारिश का अनुमान है।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:11